पत्नी की निमर्म हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published On

साढ़े चार माह की बच्ची को रखने के लिए कोई नहीं हुआ तैयार

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। कितलाना में दहेज की मांग को लेकर कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले दो बच्चियों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साढ़े चार माह की बच्ची की देखभाल करने के लिए परिवार का कोई सदस्य तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने उसे जिला बाल संरक्षण अधिकारी व बाल कल्याण समिति के माध्यम से हिसार स्थित एडॉप्शन एजेंसी को सौंप दिया हैं। जबकि तीन साल की उनकी बेटी माता के पास रह रही है।

बता दे कि मंगलवार रात गांव कितलाना में दहेज की मांग को लेकर शराबी पति ने 28 वर्षीय पत्नी रीतू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक महिल के पति मुकेश, उसके चाचा, सास व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मृतिका रीतू व मुकेश के दो लड़कियां है। तीन वर्षीय लड़की अपनी नानी के पास गांव नीमली में रह रही है, जबकि दूसरी साढ़े चार माह की लड़की अपने माता-पिता के पास रहती थी। जांच अधिकारी एसआई विरेंद्र ने बताया कि पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही उनकी साढ़े चार साल की बेटी को हिसार में एडॉप्शन एजेंसी को सौंप दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts