शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज व आइक्यूएसी के कोलैबोरेशन में इतिहास और पंजाबी विभाग द्वारा महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और गांधी जी के विचारों को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न रंगों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:– पंजाब विधानसभा: भगवंत मान सरकार का विश्वास प्रस्ताव ध्यनिमत से पास

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और गांधीजी के संदेश अहिंसा परमो धर्म पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय की आइक्यूएसी कोआॅर्डिनेटर रितु तोमर ने भी अपने विचार रखे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts