समस्याओं को लेकर नायक बस्तीवासी मुख्यमंत्री से मिले

Published On

सीवरेज, गलिया, पीने के पानी, सफ़ाई की व्यवस्था, लोगों के कच्चे मकान, बाढ़ मुआवजे की रखी मांग, मिला मुख्यमंत्री से आश्वासन

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Nayab Singh Saini: जाखल मंडी के वार्ड 12 नायक बस्ती की वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर स्थानीय युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में संदीप नायक, सचिन नायक, प्रिंस नायक और आदित्य शामिल थे। इन युवाओं ने नायक बस्ती में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी और आम जनजीवन को हो रही परेशानियों को मुख्यमंत्री के समक्ष स्पष्ट रूप से रखा। Jakhal News

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नायक बस्ती में सीवरेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों में भर जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा कई गलियों की हालत बेहद खराब है, जो बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण बिल्कुल दुर्गम हो जाती हैं। बस्ती में शुद्ध पीने के पानी की भारी किल्लत है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। Jakhal News

युवाओं ने मुख्यमंत्री से यह भी अपील की कि बस्ती में कच्चे मकानों में रह रहे गरीब परिवारों को पक्के मकान दिलवाने की दिशा में सरकार प्रयास करे। साथ ही पिछले समय में बाढ़ के कारण कई लोगों के मकान और घरेलू सामान बर्बाद हो गए, उनकी भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी की गई।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार बहुत जल्द नायक बस्ती की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कार्यवाही करेगी। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: यूपी के इस जिले में यात्रियों से वसूला गया 67910 रुपए का जुर्माना

About The Author

Related Posts