पूज्य गुरु जी ने गरीब किसानों के लिए शुरू की ये नई पहल! किसानों में ख़ुशी की लहर

Published On

गरीब किसानों को फ्री में देंगे अच्छी क्वालिटी के बीज

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। खेती की बुनियाद ही ”बीज” है, और अगर वही नकली हो तो किसान की पूरी मेहनत मिट्टी में मिल जाती है। आज देश के कई हिस्सों में नकली और घटिया बीजों के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसान कर्ज के जाल में फंस रहे हैं। धरतीपुत्रों की इस पीड़ा को समझते हुए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने वीरवार को बड़ा कदम उठाया और एक नए भलाई कार्य की शुरूआत की। इस कार्य के तहत पूज्य गुरु जी और डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गरीब किसानों को नि:शुल्क उत्तम क्वालिटी के फसलों के बीज उपलब्ध करवाएंगे ताकि किसान खुशहाल जीवन जी सके। Sirsa News

पूज्य गुरु जी की ओर से 10 अति जरूरतमंद महिलाओं को राशन भी दिया गया

वहीं पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह में डेरा सच्चा सौदा में मानवता भलाई कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से वीरवार को 10 अति जरूरतमंद महिलाओं को फूड बैंक मुहिम के तहत राशन भी दिया गया।

सेवा के महाकुंभ के तहत शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहे विशाल स्वास्थ्य जांच शिविरों की कड़ी में वीरवार को अस्पताल में हृदय रोग की जांच संबंधी कैंप लगाया गया। जिसमें अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अवतार सिंह कलेर, हृदय रोग सर्जन डा. सुनील सागर, एमडी मेडिसिन डा. मीनाक्षी, डा. हर्शिका खत्री, डा. मोनिशा, डा. दृष्टि, डा. कनिका, डा. कुलभूषण व डा. प्रदीप ने सेवाएं दी। कैंप में हृदय रोग संबंधी जांच कर चिकित्सकों की ओर से उन्हें सही परामर्श व दवाईयां दी गई।

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार निरंतर जारी

वहीं एमएसजी नेच्युरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार निरंतर जारी रहा। नैच्युरोपैथी में डा. रवि कुमार, डा. बिजोय, डा. रूपेश कुमार और डा. एम. नंदिनी अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। कैंप में मरीजों के बैक पेन, मोटापा, त्वचा, शुगर, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इन कैंपों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से अपनी नेक, मेहनत की कमाई में से वहन किया जा रहा है। पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा नेचर कैंपेन के तहत अब तक 26 करोड़, 7 लाख 38 हजार 427 पौधे लगा चुका है। वहीं 10 लाख 69 हजार 600 से ज्यादा लीटर रक्तदान कर अस्पतालों में उपचाराधीन लाखों मरीजों की ज़िंदगियां बचा चुका है।

पूज्य गुरु जी ने इससे पूर्व सरसा जिले के नेजिया गाँव के गरीब किसान प्रह्लाद को उसके खेत में ट्यूब्वेल लगवाकर और कमरा बनवाकर दिया था, जिससे उसकी सिंचाई संबंधी समस्या का समाधान हुआ। बता दें कि ये किसान खेत में सिंचाई की समस्या के चलते परेशान था। Sirsa News

About The Author

Related Posts