मोहाली के फेज-2 में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आग लगने से फर्नीचर और रिकॉर्ड जले

फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Published On

मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। Mohali News: पंजाब में मोहाली के फेज-2 स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरु किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग काफी तेज होने और कार्यालय के अंदर से घना धुआं निकलने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंदर तापमान अधिक होने के चलते टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, कुछ देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। विभाग की टीम कार्यालय में हुए नुकसान का भी आकलन करेगी। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाना प्राथमिकता थी, जिसमें दमकल टीम सफल रही। अब यह जांच की जाएगी कि कार्यालय में अग्निशमन सुरक्षा से जुड़े नियमों और व्यवस्थाओं का उचित पालन किया जा रहा था या नहीं। आग से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जांच के बाद सामने आएगी।

Mohali News (2)
Mohali News

About The Author

Related Posts