शहर हुआ कूड़ा कूड़ा, नगर पालिका ने कूड़ा उठाने की पहल तो धरने पर बैठे कर्मचारियों ने किया विरोध
शहर हुआ कूड़ा कूड़ा, नगर पालिका ने कूड़ा उठाने की पहल तो धरने पर बैठे कर्मचारियों ने किया विरोध
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल के कारण शहर में हर जगह कूड़ा ही कूड़ा दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर कूड़े के देर लग गए हैं उन ढेरो को उठाने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका द्वारा गुपचुप तरीके से कुडे के ढेरो को उठाने की पहल की गई। नगरपालिका के 18 से 20 कर्मचारी एसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व मे सापला रोड पर लगे कुडे के ढेर को डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों की मदद से उठवाया जा रहा था। तभी नगरपालिका के जो सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे है वो मनबीर प्रधान की अध्यक्षता में इकठा होकर मोके पर पहुच गए।
उन्होने कूड़ा उठाने से इनकार कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी सुरु कर दी। धरने पर बैठे कर्मचारियों द्वारा जमकर विरोध विरोध जताया जा रहा है। जो अब कूड़ा इकठा किया जा रहा था वो बंद कर दिया गया है। विरोध जताने के लिए शालू, सोनू, सतीश,सुरेन्द्र,बिजेंद्र,संजय कुमार, संता, सुमन,बाला देवी,ज्योति, मनोज प्रमुख रूप से हाजिर रहे। शहर वासियों ने सरकार व प्रशासन से सफाई कर्मचारी की चल रही हड़ताल का समाधान करने के लिए रास्ता निकालने की मांग।
उनका कहना है कि कई दिनों से सफाई न होने के कारण शहर में हर जगह कूड़े के देर लग गए हैं। शहर के मुख्य मार्गो पर कुडा इस तरह बिखरा पड़ा है कि मानो काफी दिनों तक यहां पर सफाई हुई ही नहीं है। एक तरफ सफाई व्यवस्था नहीं। दूसरी तरफ बारिश के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। आने जाने वाले राहगीरों का निकलना दुबर हो गया है। अगर इसी तरीके से यह सफाई व्यवस्था ठप पड़ी रही तो बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
3.jpg)