ब्लॉक गँगवा की साध-संगत ने जरुरतमंद महिला को बनाकर दिया मकान

Published On

सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना हिसार। हिसार के गंगवा ब्लॉक द्वारा एक जरुरतमंद महिला को पूरा घर बना कर दिया गया। एक ही दिन में पूरा मकान बना दिया गया। ब्लॉक गंगवा के सेवादारों ने शास्त्री नगर निवासी एक महिला आशा पत्नी सुरेश के पास रहने के लिए मकान नहीं था। मुझे डेरा सच्चा सौदा की सेवादारों ने सुझाव दिया कि आप डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से मकान बनाने की बात करें। बहन आशा ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से संपर्क किया। ब्लॉक गंगवा के सेवादारों ने उसे मकान बनाकर दिया।

इस पुनीत कार्य में ब्लॉक भंगीदास सुभाष, 15 मेंबर जसवीर, 15 मेंबर महेंद्र, 15 मेंबर सुमित, 15 मेंबर मनू, मनोज राठी, ओम प्रकाश, बहनों में राजबाला, राज पटेल नगर, निर्मला व सभी सेवादार भाई बहन (शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार) उपस्थित थे। बता दें कि बहन आशा के पति का 14 साल पहले देहांत हो गया था और उसके पास रहने के लिए मकान नहीं था। वह घरों में साफ-सफाई का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं मकान बना लूंगी। जहां मैं काम करती हूं उनसे कुछ पैसे लेकर मैंने प्लॉट खरीदा।परंतु बनाने के लिए पैसा न जुटा पाई। महिला एक बेटा भी है जो छठी क्लास में पढ़ता है।

उन्होंने बताया कि जितने पैसे मुझे काम के मिलते हैं, घर खर्च व बेटे की फीस में खर्च हो जाते हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु जी की रहमत से ही संभव हो पा रहा है। आपजी ने हमेशा इन्सानियत का भला किया है और हमें भी इसके लिए प्रेरित किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts