गांव रिसालिया खेड़ा के अध्यापक बलबीर सिंह वागीश हिन्दी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Hindi Gaurav Samman 2026: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव रिसालिया खेड़ा निवासी तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहम्मदपुरिया में कार्यरत अध्यापक बलबीर सिंह वागीश को हिन्दी भाषा के प्रति उनके समर्पण और सेवाओं के लिए हिन्दी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान साहित्य अर्पण अंतर्राष्ट्रीय मंच दुबई द्वारा आयोजित आॅनलाइन हिन्दी विषय आधारित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह छठी बार है जब वागीश ने हिन्दी भाषा का गौरव बढ़ाया है। Sirsa News

मास्टर बलबीर सिंह वागीश की अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें ढाई आखर (काव्य संग्रह), कैसे भूलूं तेरा अहसान (काव्य संग्रह), नैतिकता की बातें (बाल काव्य संग्रह), गुनगुनी धूप में कविता (काव्य संग्रह), वागीश की कुण्डलियां (कुण्डलियां संग्रह) और जनिका सतसई प्रमुख हैं। साहित्य अर्पण मंच की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्षा नेहा शर्मा (दुबई) ने प्रतियोगिता का परिणाम जारी करते हुए वागीश को प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मानित किया और हिन्दी भाषा के उत्थान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। वागीश की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डा. विजय लक्ष्मी, खंड शिक्षा अधिकारी भागाराम, पाठशाला इंचार्ज बसंत राम, मुख्याध्यापक बलविंद्र सिंह बराड़ इन्सां, मोहम्मदपुरिया के सरपंच जोगिंदर सिंह, रिसालिया खेड़ा की सरपंच रेखा रानी व विद्यालय स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। Sirsa News

About The Author

Related Posts