शिक्षा और रोजगार
गौवंश के लिए समस्त छापौला परिवार ने दिए तीन लाख 21 हजार का दान
यज्ञ में चक्कावासिंयों ने दिया एक परिवार एक गांव का परिचय
- नोखवाल परिवार ने गौ सेवा के लिए दिए दो लाख 22 हजार का नगद दान
खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। रानियां खंड के गांव चक्कां की श्री गौशाला में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन आठ फरवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें कथा वाचक दिव्य चैतन्य द्वारा नित्य गौ भक्तों को श्रीमद् भागवत की व्यख्या कर सुग्मता से सुनाई जा रही है। इस दौरान ग्रामिणों को गौ सेवा के प्रति जागृत करते हुए मधुसुदन सरस्वती ने कहा कि गौ सेवा सृष्टि की सबसे उत्तम सेवा है। हिन्दू धर्म में गाय को माँ का दर्जा दिया गया है क्योंकि गाय हमारे जन्म से मृत्यु तक के सम्पूर्ण जीवन काल में हर धार्मिक व सामाजिक कार्यों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन जितना संभव हो गौसेवा में समय लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:– इजराइल में 80 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे
कथा के चौथे दिन ग्रामिणों ने एकता का परिचय देते हुए गांव के समस्त छापौला परिवार ने गौ सेवा के लिए 3 लाख 21 हजार, नोखवाल परिवार ने 2 लाख 22 हजार व पेंसिया परिवार ने 22 हजार 6 सौ रूपए का एकमुश्त आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान गौशाला प्रधान रामदत छापौला ने कहा कि आज गांव के छापौला, नोखवाल व पेंसिया परिवार ने एक परिवार एक गांव की मिशाल पेश करते हुए गौवंश के लिए जो आर्थिक मद्द की है वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने ग्रामीणों से इसी तरह गौ सेवा में अर्थिक मदद के साथ शारीरिक सेवा करते रहने के लिए पे्ररित किया। इस अवसर पर गौशाल कमेटी गौवंश के लिए आर्थिक सहयोग करने वाले परिवारों को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गौशाला सेवा मंडल चक्कां, श्री गौशाला सहयोग कल्ब, ग्राम पंचायत, ग्रामीण, श्री गौशाला भुन्ना के सदस्य व गौ सेवक मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।