Sirsa से बड़ी खबर, पुलिस पर हमला कर सिविल अस्‍पताल से फरार हुए दो कैदी, घटना CCTV में कैद

Published On

सरसा (सुनील वर्मा)। बुधवार सुबह सरसा के सिविल अस्पताल से दो कैदी फरार हो गए हैं।बताया जा रहा है कि दोनो कैदी कल ईलाज के लिए एडमिट थे। दोनों कैदियों को बंदी वार्ड में इलाज चल रहा था। दोनों कैदियों के फरार होने की वीडियो सामने आ चुकी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कैदी वार्ड में ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़ कर फरार हो जाते हैं। दोनों कैदियों ने ड्यूटी पर तैनान पुलिसकर्मी पर भी हमला किया जिसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मी को सरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts