फिल्मों में एक्टिंग करने वाले सीताराम पांचाल का निधन

Published On

जींद: पान सिंह तोमर, पीपली लाइव जैसी फिल्मों में एक्टिंग करने वाले सीताराम पांचाल का गुरुवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। पांचाल 4 साल से लिवर कैंसर से पीड़ित थे। उनका मुंबई में ही इलाज चल रहा था।

इलाज में खत्म हो गई जमा पूंजी

सीताराम को कैंसर का पता चला तो उन्होंने कुछ दिनों तक एलोपैथिक ट्रीटमेंट लिया।खराब सेहत के चलते फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। घर में वो अकेले कमाने वाले थे। इस बीच घर में रखा पैसा भी धीरे-धीरे खत्म होने लगा। बीमारी में उनका 30 किलो वजन कम हो गया था। इलाज के लिए पैसे खत्म होने पर सीताराम ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी मदद के लिए एक कैम्पेन चलाया था। मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पढ़ने के बाद सीताराम को फौरन 5 लाख रुपए की मदद दी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts