सरसा में छह मरीज मिले कोरोना संक्रमित, 14 हुए स्वस्थ

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में शुक्रवार को छह मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.28 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के छह मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा शहर से एक, ओढां से एक, नाथुसरी चौपटा से दो, रानियां से एक व बडागुढा से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 686421 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33574 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 32998 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 459 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 36 एक्टिव मरीज है। एक मरीज का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि 35 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts