शिक्षा और रोजगार
CM Manohar Lal के जनसंवाद कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, जानिये क्या है माजरा
Published On
Sirsa सुनील वर्मा। हरियाणा के मुख्यमंत्री Manohar Lal शनिवार को सरसा शहर पहुंचे। सीएम का सरसा हवाई अड्डे पर सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम मनोहर लाल खैरकां गांव पहुंचे। यहां पर सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस बीच कार्यक्रम में आप पार्टी के वर्करों ने नारेबाजी कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बडागुढा गांव में दूसरा जनसंवाद किया। इस दौरान छतरियां गांव के नहरी पटवारी नरेश के खिलाफ 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत आई। जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे सस्पेंड करने के आदेश दिए।