सोनिया गांधी तय करेंगी कांग्रेस विधायक दल का नेता

Published On

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुधुसूदन मिस्त्री भी विधायक दल की बैठक में पहुंचे ((Congress)

चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल का नेता (Congress) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करेंगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान सभी विधायकों ने सोनिया गांधी को इसके लिए अधिकृत किया है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का नाम विधायक दल के नेता के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है। बैठक में हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे।

  • इसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन को लेकर एक-एक विधायक से बात की जा रही है।
  • बैठक में मिले फीडबैक की रिपोर्ट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी जाएगी।
  • प्रत्याशियों की नजर में हार के कौन से बड़े कारण हैं।
  • कहीं अगर भीतरघात हुआ है तो किसने किया। प्रत्याशियों से उन कांग्रेसियों का नाम भी लिया जाएगा।

अभय हटे तो किरण चौधरी बन गई थी सीएलपी लीडर

अभय चौटाला के नेता प्रतिपक्ष पद से हटते ही किरण चौधरी सीएलपी लीडर बन गई थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुड्डा ने रोहतक में रैली कर कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाया तो सत्ता परिवर्तन हुआ। कांग्रेस ने अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर कुमारी सैलजा को बैठा दिया। वहीं किरण चौधरी की जगह भूपेंद्र हुड्डा को सीएलपी लीडर बना दिया था।

  • 2019 में कांग्रेस 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
  • नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक दल का नेता होगा।
  • बता दें कि नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री की तरह सरकारी आवास, गाड़ी, सिक्युरिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts