Haryana: हरियाणा के इस गांव की हो गई बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी ने कर दिए बड़े ऐलान

Published On

उचाना़ (राहुल)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने धन्ना भगत जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सभी एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज से जात-पात, ऊँच-नीच की खाइयों को पाटते हुए भाईचारा बढ़ाने का काम करें। मुख्यमंत्री रविवार को धन्ना भगत जी की जयंती के अवसर पर जिला जींद के पालवां में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। Haryana

नायब सिंह सैनी ने दाड़न खाप द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि गांव पालवां में तालाब की रिटेनिग वॉल, एक शेड तथा एक कमरे का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही, गांव पालवां में दाड़न खाप भवन की चारदीवारी और ग्रिल का कार्य भी पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा, दाड़न खाप भवन में बरामदा-कम-हॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके अलावा, पालवां में दाड़न खाप भवन में 40 केवी लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करने पर विभागीय मानदंडों के अनुसार भवन में 40 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जाएगा। Haryana

श्री धन्ना भगत जी का जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन को धन्ना भगत की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धन्ना भगत जी का व्यक्तित्व पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह शीतल और उज्ज्वल था। वे विख्यात संत श्री रामानंदाचार्य जी के शिष्य थे। संत रामानंदाचार्य जी ने उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का व्यापक प्रचार- प्रसार किया था। उनकी प्रेरणा से ही श्री धन्ना भगत जी ने भक्ति आंदोलन का इतना प्रचार किया कि उन्हें राजस्थान में इस आंदोलन का प्रणेता कहा जाने लगा। श्री धन्ना भगत जी का जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। Haryana

नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महात्माओं, ऋषि मुनियों और गुरुओं ने भूली भटकी मानवता को जीवन का सही मार्ग दिखाया है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर है और उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई है, जिसके तहत संतों व महापुरुषों की जयंतियों के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज का यह कार्यक्रम भी इसी योजना के तहत आयोजित किया गया है। श्री धन्ना भगत के जीवन से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सबके कल्याण व उत्थान के लिए कर रही कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री धन्ना भगत जी की सोच थी कि हर व्यक्ति सुखी, संपन्न और खुशहाल हो। उनकी सोच और विचारों को आगे बढ़ाते हुए और उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से सबके कल्याण व उत्थान का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज कई तरह की सामाजिक व अन्य चुनौतियों का सामना कर रहा है तो श्री धन्ना भगत जी की शिक्षाओं व संदेश की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि श्री धन्ना भगत जी की शिक्षाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में श्री धन्ना भगत पब्लिक स्कूल स्थापित है। | Haryana

नशे के खिलाफ जन-जागरण के अभियान में हर नागरिक दे अपना बहुमूल्य योगदान

मुख्यमंत्री ने नशे को एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में साइक्लोथोन यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि नशे के खिलाफ जन- जागरण के इस अभियान में हर नागरिक अपना बहुमूल्य योगदान दे, ताकि नशे को जड़ से समाप्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें:– …समय का सही प्रबंधन करना ही बच्चों के लिए सफलता की कुंजी

About The Author

Related Posts