पीजीआई में हड़ताल, मरीज परेशान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने को लेकर विरोध

  • अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई
  • सड़कों पर उतरकर की जमकर नारेबाजी
  • महिलाओं ने भी लिया प्रदर्शन में हिस्सा

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पीजीआइ में तीसरे दिन भी अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उग्र तेवर दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल से मरीज और आम लोगों को पीजीआई में ओपीडी और इमरजेंसी में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अनुबंधित कर्मचारियों ने हड़ताल के तीसरे दिन जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बता दें कि पीजीआइएमएस में 65 बेयररों और स्वीपर के रूप में कार्यरत 13 अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिए जाने के कारण विजय पार्क में धरना-प्रदर्शन और हड़ताल जारी है। इन्हें समर्थन के लिए अन्य अनुबंधित कर्मचारी भी मैदान में कूद पड़े हैं, जिस कारण पीजीआइ की रणवीर सिंह ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ रहा हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ओपीड़ी के सभी विभागों में प्रतिदिन छह हजार मरीजों के कार्ड बनाए जाते हैं। जिसके लिए पीजीआइ कर्मी और अनुबंधित कर्मी मिलकर कार्ड बनाते हैं लेकिन अनुबंधित कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण कार्ड बनाने और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बाधित हुई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts