Suicid: दंपत्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Published On

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ में रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर के भाई और उनकी पत्नी ने शनिवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमित शुक्ला बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर बतौर स्टेशन मास्टर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

शनिवार को उनका भाई मनीष (35) और उसकी पत्नी सुनीता (33) अपने 8 साल के बेटे को घर पर छोड़कर निकले थे। रात करीब 9 बजे जब स्टेशन मास्टर ने फोन किया तो मनीष ने कहा कि मैं नहीं आऊंगा, मेरे बेटे का ख्याल रखना। 9.45 बजे फिर स्टेशन मास्टर ने फोन करके उसे तुरंत घर आने को कहा, लेकिन उसने बात करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। रात करीब एक बजे मनीष और उसकी पत्नी सुनीता के शव नीलम पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts