लक्कड़मय प्रतापपुर में दो साल पहले बने सीवरेज का नहीं हुआ कनेक्शन काम भी अधूरा पंचायती राज विभाग ने ठेकेदार की जारी की पेमेंट

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पंचायत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर पड़ रही है भारी। अधिकारियों को बार बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने पंचायत विभाग पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए है।

लाकड़मय प्रतापपुर के ग्रामीण संजीव कुमार,सुरेश कुमार,दीपचंद, करण कुमार,लालचंद आदि ने बताया कि गांव में दो साल से बने सीवरेज का कनेक्शन नहीं हो पाया जिसकी वजह से गांव का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और पास लगते खेतों में गन्दा पानी जा रहा है। अब गांव में जाने वाले गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है लेकिन सीवरेज का कनेक्शन नहीं हो पाया। अब पास लगते खेतों के मालिकों द्वारा भी खेतों में जाने वाले पानी को बंद कर दिया है।

बीमारियों के फैलने का बढ़ा खतरा | Pratap Nagar News

ग्रामीणों का कहना है कि लक्कड़मय प्रतापपुर में लगभग दो साल पहले एक सीवरेज डालने का काम शुरू किया गया था। सीवरेज का काम तो पूरा हो गया लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी उसका कनेक्शन तक नहीं हो पाया। ठेकेदार द्वारा काम को अधूरा छोड़ दिया गया और दो साल गुजरने के बाद भी सीवरेज का कार्य पूरा नहीं किया जा सका। काम अधर में रहने से नालियों और गलियों का गंदा पानी नाले में जाकर ओवरफ्लो हो रहा है और घरों में घुस रहा है। इससे एक तरफ जहां गंदगी का माहौल हो रहा है तो वही बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

बिना कनेक्शन किए कर दी ठेकेदार की पेमेंटम

ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे पड़े सीवरेज की ठेकेदार की विभाग द्वारा पेमेंट भी जारी कर दी गई है। ग्रामीणों ने इस बात का विरोध जताया है कि जब ठेकेदार द्वारा काम पूरा नहीं किया गया तो विभाग ने पेमेंट कैसे कर दी। जबकि ठेकेदार द्वारा काम पूरा करने के बाद ही पेमेंट जारी की जानी चाहिए थी। ऐसे में ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप लगाए है। Pratap Nagar News

वही इस बारे में पंचायती राज विभाग के एक्सईएन लव कुमार ने कहा कि लक्कड़मय प्रतापपुर में सीवरेज का कनेक्शन नहीं हुआ इसकी उनको जानकारी नहीं है यदि ऐसा है तो वे अभी एसडीओ को कनेक्शन करवाने के निर्देश देगे और जल्द ही सीवरेज का कनेक्शन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:– New Income Tax Act: इस तारीख से लागू होगा नया इनकम टैक्स, निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

About The Author

Related Posts