हिसार नामचर्चा में बजा राम नाम का डंका, बांटा राशन

Published On

सच कहूँ/सरदाना हिसार। हिसार के शाह सतनाम जी ग्रीन एस आफिस उत्तम धर्मशाला में जॉनस्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में सैकड़ों की संख्या में साध-संगत पहुंची। उमस भरी गर्मी भी साध-संगत के आगे नतमस्तक हो गई। नामचर्चा में एक जरूरतमंद परिवार को एक महीने का राशन दिया गया। राशन पाकर परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया और कहा कि धन्य है ऐसे गुरु जिन्होंने साध-संगत को मानवता भलाई की शिक्षा दी। इस अवसर पर सभी समितियों के जिम्मेवार भाई-बहन व साध-संगत उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts