भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच हो, नवीन जयहिंद ने सीएम मनोहर से की मांग

Published On

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन, देश स्तब्ध

पणजी (एजेंसी)। टिकटॉक स्टार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट का सोमवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 साल की थीं। भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को फोगाट के निधन की खबर की पुष्टि की। स्थानीय अधिकारियों ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। फोगाट अपने स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा के दौरे पर थी। फोगाट ने वर्ष 2019 में हरियाणा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आदमपुर के विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बिश्नोई हाल ही में भाजपा में शामिल हो गये। सुश्री फोगाट चुनाव के दौरान टिक टॉक पर अपने वीडियो के लिए भी काफी सुर्खियों में रही थीं।

वहीं इस मामले पर आप पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने ट्वीट कर सोनाली की मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने लिखा कि सौनाली फोगाट की आकस्मिक मौत होना दु:खद भगवान आत्मा को शांति दे सीएम जी से मांग है लोग कह रहे है ये मौत संदिग्ध है रहस्यमयी है इसकी सीबीआई या होईकोर्ट से सिटिंग जज से जांच करवाई जाए। एम्स में पोस्टमार्टम होना चाहिए, क्योंकि लोगों को सोनाली की मौत पर संदेह है जांच का आदेश दो सीएम जी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया दु:ख

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फोगाट के निधन पर दु:ख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

गत दिनो ही कुलदीप बिश्नोई ने की थी मुलाकात

हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट से मुलाकात की थी। बताया जा रहा था कि दोनों ने मिलकर आपसी गले शिकवे दूर किए थे। कुलदीप बिश्नोई ने फोगाट के घर पर 18 अगस्त को मुलाकात की थी और उन्होंने करीब एक घंटा मुलाकात की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts