ब्लॉक रानियां के इस इन्सां परिवार ने 121 जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए किया वस्त्र वितरण

Published On

Warm Clothes Distributed: रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। ब्लॉक रानियां के गांव मगांलिया निवासी बुध सिंह इन्सां व बलविंदर सिंह इन्सां के परिवार की ओर से 121 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए। यह सेवा कार्य पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत किया गया। बुध सिंह इन्सां व बलविंदर सिंह इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी के वचनों के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है। Sirsa News

ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को गर्म ट्रैकसूट व महिलाओं के लिए सूट वितरित किए गए। वस्त्र प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे समाजहित कार्यों की सराहना करते हुए पूज्य गुरु जी व इन्सां परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts