Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की मौत

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: जींद के गांव मुआना के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृत्तक युवक गांव अंटा के रहने वाले थे और रात को मुआना स्थित हैचरी में ड्यूटी करने जा रहे थे। मृत्तकों की पहचान नसीम (23), नजीम (18) व साहिल (19) के रूप में हुई है। मृतक नसीम व नजीम सगे भाई थे, जबकि साहिल परिवार में उनका भाई लगता था। Jind News

सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के उपरांत तीनों युवकों के शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना पाकर परिवार व गांव के लोग सुबह गांव मुआना स्थित हैचरी में पहुंचे और वहां पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली व रीपर का मुआयना किया। गांव वालों ने शक जाहिर किया कि इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उनके तीनों बच्चों की मौत हुई है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। Jind News

गांव अंटा के लोगों का कहना था कि नसीम ,नजीम व साहिल गांव मुआना स्थित एक हैचरी में रात्रि में काम करते थे। हर रोज की भांति तीनों बाईक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे कि रास्ते में हैचरी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनके आगे-आगे जा रहा था कि तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एकदम से कट मारा और पीछे आ रही तीनों युवकों की बाइक उसकी चपेट में आ गई। चपेट में आते ही तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की कुछ समय बाद मौत हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर थी।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी | Jind News

प्रभारी आत्माराम ने बताया कि रात को मौसम खराब होने के दौरान यह हादसा हुआ है जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। सुबह परिजनों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व रिपर पर शक जाहिर करते हुए दोबारा घटनास्थल पर बुलवायाथा। जहां पर ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। ब्यान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:– पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट, फरार

About The Author

Related Posts