पेट्रोल पंप पर लूट से दहशत में व्यापारी, शुक्रवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पानीपत जिले में वीरवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, हरियाणा की मीटिंग आयोजित हुई। जिसका मुख्य मुद्दा पेट्रोल पंपों पर हो रही लूटपाट पर पुलिस की कार्रवाई का रहा। हरियाणा पेट्रोल पंप के राज्य अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि मीटिंग में तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। 26 अगस्त को सोनीपत जिले में सभी पेट्रोल पंप बंद करेंगे। 26 अगस्त से ही हरियाणा पुलिस की सभी पंपों पर उधारी बंद कर दी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर सोनीपत के पेट्रोल पंपों पर हुई पांचों लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो हफ्ते बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद करके चाबियां सीएम मनोहर लाल को सौंप देंगे। संजीव चौधरी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगातार लूटपाट हो रही हैं। पत्रकारों से बातचीत में संजीव चौधरी ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पंपों से सरकारी वाहनों में तेल भरवा लेती है। इसके बाद वे उगाही के लिए जगह-जगह गश्त करते हैं। पुलिस को सिर्फ और सिर्फ रिश्वत से मतलब है। हरवासियों की सुरक्षा, व्यापारियों की सुरक्षा की ओर कतई ध्यान नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts