शिक्षा और रोजगार
वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा की श्रद्धांजलि सभा रविवार को
29 दिसंबर 2022 को हो गया था आकस्मिक निधन
पानीपत। (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया) शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं हर दिल अजीज देवेंद्र शर्मा की आज रविवार को शोक सभा है। पत्रकार देवेंद्र शर्मा 29 दिसंबर को अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु के चरणों में लीन हो गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए 8 जनवरी रविवार दोपहर एक बजे से दो बजे तक संकटमोचन हनुमान मंदिर, महावीर दल सनौली रोड वार्ड नंबर 9 में शोक सभा रखी गई है। देवेंद्र शर्मा पत्रकार के साथ साथ अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्निलिस्ट के संस्थापक रहे।देवेंद्र शर्मा का स्वभाव व्यवहारिक, मिलनसार, मृदभाषी था।
यह भी पढ़ें:– भाजपा सरकार खुलेआम किसानों का शोषण कर रही है : दिलनवाज
देवेंद्र शर्मा पत्रकारों के हितों के लिए हर समय सोचते रहते थे और जहां भी पत्रकारों के उत्पीडऩ की बात आती तो वह उनके साथ खड़े दिखाई देते थे। देवेंद्र शर्मा के अचानक चले जाने से ना केवल पत्रकार जगत बल्कि पूरा पानीपत शोक की लहर में डूबा हुआ है। पत्रकार देवेंद्र शर्मा अपने पीछे बुजुर्ग पिता, पत्नी और एक पुत्री के साथ साथ भरा परिवार छोडक़र चले गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।