सवारियां उतार रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत के नेशनल हाईवे खादी आश्रम के निकट शनिवार सुबह 6:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं सात को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से सवारियां लेकर पंजाब जा रही बस पानीपत के खादी आश्रम के निकट सवारी उतार रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस जीटी रोड से सर्विस लाइन पर पहुंच गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं 7 लोगों को मामूली चोटें आर्इं। सूचना मिलते ही पानीपत के उपायुक्त सुशील सांगवान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हरसंभव मदद दिलवाई। घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा व मृतकों का अतिशीघ्र पोस्टमार्टम करने के आदेश सीएमओ को दिये। वहीं पानीपत के एसपी शशांक कुमार सावन घायलों का हालचाल जानने के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के जिम्मेवार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts