साधनवास की ग्राम सभा में 20 प्रतिशत ग्रामीणों की भागीदारी

Published On

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्ण लिया बैठक में भाग

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: खंड जाखल के साधनवास गांव में आयोजित ग्राम सभा बैठक में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण और भारी भागीदारी देखने को मिली। बैठक में गांव के कुल मतदाताओं की 20 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे ग्राम सभा को सफल माना गया। बैठक के दौरान गांव के वार्षिक बजट, लंबित विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। Jakhal News

ग्राम सभा में बीडीपीओ विभाग से सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल व्यवस्था, कच्चे रास्तों को पक्का करने, गलियों के निर्माण, साफ-सफाई सहित कई आवश्यक विकास कार्य पूरे कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि किए गए विकास कार्यों पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया है तथा आगामी विकास कार्यों के लिए भी लोगों से सुझाव व प्रस्ताव प्राप्त किए गए हैं।

ग्रामीणों ने ग्राम सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को सरकार की सराहनीय पहल बताया। उनका कहना था कि जब विकास कार्यों पर ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की राय और सहमति ली जाती है, तो गांव का संतुलित, पारदर्शी और समग्र विकास संभव हो पाता है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– हांसी की नई सब्जी मंडी में 68 लाख की स्टॉर्म वाटर लाइन मरम्मत कार्य का शुभारंभ

About The Author

Related Posts