एक साथ जली दो भाइयों की चिता, परिवार में मामत

Published On

महेंद्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। छोटा भाई देवेंद्र हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर था। उसे रात को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया। डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। मंगलवार को सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तो घर में मौजूद बड़े भाई प्रदीप की भी उसी दौरान मौत हो गए। घर में एक साथ अर्थियां उठी। दो भाइयों की चिता एक साथ जली तो ग्रामीण दहल गए। बवानियां गांव के मनोज कुमार ने बताया कि वे 3 भाई थे। छोटा भाई देवेंद्र (34) हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर था।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में उपममुख्यमंत्री के काफिले का एक्सीडेंट

जबकि सबसे बड़ा भाई प्रदीप (38) घर पर ही रहता था। देर रात बड़ा भाई प्रदीप कुमार और देवेंद्र कुमार खाना खाकर सो गए। अल सुबह 3 बजे देवेंद्र कुमार की तबीयत खराब हो गई। उसे सांस लेने मे दिक्कत हो रही थी। उसे महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मनोज ने बताया कि छोटे भाई की मौत की सूचना अपने बड़े भाई प्रदीप को देने के लिए घर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप की भी मौत हो गई थी। एक साथ दो मौतों से परिवार में मातम पसर गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts