Air Pollution: गुरुग्राम के दौलताबाद में दो अवैध आरएमसी प्लांट ध्वस्त
गुरुग्राम के दौलताबाद में दो अवैध आरएमसी प्लांट ध्वस्त
Published On
गुरुग्राम, सच कहूँ न्यूज। Gurugram News: गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को निगम की टीम ने दौलताबाद क्षेत्र में दो अवैध आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांटों को ध्वस्त कर दिया। सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम ने यह कार्रवाई की। निगम के अनुसार, पिछले दो दिनों में कुल 10 प्लांटों पर कार्रवाई की जा चुकी है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि निर्माण गतिविधियों से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरएमसी प्लांटों से उड़ने वाली धूल हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे प्लांटों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Comments