डंपिंग यार्ड योजना के विरोध में उतरे बुबका के ग्रामीण, बैठक कर जताई नाराजगी  

मांगें नहीं मानने पर किया जाएगा परियोजना का विरोध 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

रादौर (सचकहूँ/लाजपतराय)। Radaur News: नगरपालिका रादौर द्वारा बुबका रोड पर डंपिंग यार्ड योजना के विरोध में रविवार को गांव बुबका में ग्रामीणों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक  में ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के निकट कचरा निस्तारण केंद्र न बनाने की मांग उठाई। बैठक के बाद सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन डंपिंग यार्ड को किसी अन्य उपयुक्त और दूरस्थ स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भूमि पहले ही प्रजापति समाज को मिट्टी के बर्तन निर्माण के लिए आवंटित की हुई है, इसलिए वहां डंपिंग यार्ड बनाना उचित नहीं है।

ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि यदि इस भूमि का उपयोग करना है तो वहां कोई जनकल्याणकारी संस्था स्थापित की जाए। बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की तो बुबका सहित आसपास के गांवों के लोग एकजुट होकर इस परियोजना का विरोध करेंगे। उन्होने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों का पांच सदस्य एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासन से मिलेगा। इस मौके पर रविकांत, नंबरदार प्रवेश कुमार, ताराचंद, अधिवक्ता विनोद कुमार, सोहनलाल वर्मा, उमेश बुबका, विनीत कुमार, प्रमोद कुमार, गुरमीत, नाथीराम, सुरेश कुमार, मनीष कुमार, जसमेर, रमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Radaur News
Radaur News: रादौर के गांव बुबका में आयोजित पंचायत में भाग लेते ग्रामीण।

About The Author

Related Posts