शिक्षा और रोजगार
हरियाणा के यमुनानगर शहर में ये क्या हो रहा है....खुलेआम नियमों की उड़ाई धज्जियां, फिर देखों क्या हुआ...
हरियाणा के यमुनानगर शहर में ये क्या हो रहा है....खुलेआम नियमों की उड़ाई धज्जियां, फिर देखों क्या हुआ...
Published On
प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। बेलगढ़ में स्थित कमलेश स्टोन क्रशर के विरुद्ध प्रदूषण विभाग द्वारा मानक पूरे ना करने को लेकर सील लगाकर बंद किया गया था। कमलेश स्टोन क्रशर, ग्राम बेलगढ़ एचएसपीसीबी के अध्यक्ष द्वारा जारी बंद करने के आदेश के अनुपालन में एचएसपीसीबी द्वारा 28 मई 2025 को सील कर दिया गया था।
जबकि, एचएसपीसीबी के अधिकारी द्वारा 13 मई 2026 को स्टोन क्रशर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, उपरोक्त स्टोन क्रशर की सील जानबूझकर टूटी हुई पाई गई, जिससे आधिकारिक सील के साथ अनधिकृत छेड़छाड़ की गई है। एचएसपीसीबी के अधिकारी द्वारा इकाई को पुनः सील कर दिया गया उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर, स्टोन क्रशर के विरुद्ध वैध आदेशों के उल्लंघन और आधिकारिक मुहर से छेड़छाड़ के लिए प्रदूषण अधिकारी प्रदीप कुमार ने शिकायत दी जिस एफआईआर दर्ज की गई।