45 मैंबर पंजाब बहन शिमला इन्सां का कल होगा शरीरदान

Published On

मलोट। (सच कहूँ/मनोज) डेरा सच्चा सौदा की 45 मैंबर पंजाब बहन शिमला इन्सां बीते दिनों अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए कुल मालिक के चरण-कमलों में सचखंड जा बिराजे हैं। इस दु:ख की घड़ी में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के अलावा डेरा सच्चा सौदा की मैनेजिंग कमेटी, समूह 45 मैंबर और ब्लॉक मलोट के जिम्मेवारों और समूह समितियों ने परिवार के साथ दु:ख प्रकट किया है।

पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 147 कार्यों के तहत परिवार द्वारा आपसी सहमति से सचखंडवासी स्व. बहन शिमला इन्सां का मेडिकल रिसर्च के लिए शरीरदान किया जा रहा है, जिस संबंधी निवास स्थान कोठी नम्बर 362, पुड्डा कॉलोनी मलोट से कल बुधवार को अंतिम शव यात्रा सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts