सिद्धू मुसेवाला के पिता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में हुए शामिल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दिवंगत सिद्धू मुसेवाला के पिता भी भारत जोडो यात्रा में शामिल हुए। दरअसल,कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर रहे हैं। अभी तक अपनी इस यात्रा के क्रम में राहुल कई सूबों का दौरा कर चुके हैं। इस बीच उनकी यात्रा का किसी ने विरोध किया, तो किसी ने समर्थन। बता दें कि वर्तमान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में है, जहां बीते दिनों उन्हें शिरोमणि अकाली दल की प्रमुख हरसिमरत कौर बादल के आक्रमक तेवर का भी सामना करना पड़ा था। हरसिमरत ने राहुल को 1984 के सिख दंगे का जिक्र कर निशाने पर लिया था। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर भी पहुंचे थे।

गौरतलब हैं कि इस वीडियो को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के बीच यह वीडियो अभी खासा तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts