Ludhiana: लुधियाना कोर्ट में बलास्ट, मचा हड़कंप

Published On

Ludhiana:  पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के नई कचहरी में ब्लॉस्ट की खबर है । रोजाना की तरह गुरुवार सुबह मुलाजिमों ने सफाई की और पूरा कूड़ा एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया। इसी दौरान कूड़े को आग लगा दी गई।

लुधियाना में नई कचहरी में बने मालखाने के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कूड़े के ढेर में लगी आग से कांच की बोतल फट गई और कांच बिखर गया जिससे वहां खड़ा एक नौजवान घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा कचहरी परिसर गूंज गया। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

About The Author

Related Posts