Body Donation: ब्लॉक ढिलवां के 7वें व गांव बाजाखाना के दूसरे शरीरदानी बने कर्म सिंह इन्सां

Published On

बाजाखाना (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Bajakhana News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक ढिलवां कलां के गांव बाजाखाना के डेरा श्रद्धालु कर्म सिंह इन्सां (82) के मरणोपरांत उनके द्वारा जीते जी किए गए मरणोपरांत शरीरदान के प्रण को पूरा करते उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। जानकारी के अनुसार शरीरदानी कर्म सिंह इन्सां के बेटे गुरबाज सिंह इन्सां ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता कर्म सिंह इन्सां (82) अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे। Body Donation

इस दौरान उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते उनके परिजनों ने कर्म सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को रामा मेडिकल कॉलेज अस्पताल व रिसर्च केन्द्र, हापुड़, उत्तर प्रदेश को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। इस दौरान पार्थिव शरीर को बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, साध-संगत व क्षेत्रवासियों ने ‘कर्म सिंह इन्सां अमर रहे व शरीरदान महादान’ के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दी। वहीं शरीरदान करने से पहले कर्म सिंह इन्सां की बेटियों व पुत्रवधूओं ने अर्थी को कंधा दिया।

छायावान समिति के जिम्मेवार बलविन्द्र सिंह इन्सां ने बताया कि कर्म सिंह इन्सां ने अपने जीवन को पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं के अनुसार व्यत्तीत किया। उल्लेखनीय है कि शरीरदानी कर्म सिंह इन्सा ने ब्लॉक ढिलवां के 7वें व गांव बाजाखाना के दूसरे शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। इस मौके 85 मैंबर जगतार सिंह इन्सां, 85 मैंबर जग्गा सिंह इन्सां, दर्शन सिंह बाजाखाना, चरनजीत सिंह, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स कमेटी के सेवादार, विभिन्न समितियों के सेवादार व बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी। Body Donation

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways News: दिल्ली-चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर आज से सरसा से चलेगी रोडवेज की आठ एसी बसें

About The Author

Related Posts