पंजाब के अमृतसर में भाजपा नेता को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Published On

अमृतसर। अमृतसर के जंडियाला गुरु से बड़ी खबर आ रही है। बताया (Amritsar Crime) जा रहा है कि पंजाब बीजेपी नेता (bjp leader) बलविंदर सिंह गिल को दो बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मार कर घायल कर दिया है। फिलहाल उन्हें अमृतसर के केडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता अपने घर पर आराम कर रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात तत्वों ने उनके घर की घंटी बजाई और जैसे ही भाजपा नेता ने गेट खोला, आरोपियों ने उनके चेहरे पर गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक गोली बलविंदर के जबड़े के आर-पार हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बीजेपी नेता को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts