140 गज जमीन की रजिस्टरी करवाने वाले चार पर मामला दर्ज

Published On

आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी

  • अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। अजीत रोड पर पड़ी करीब 140 गज जमीन की असली मालिक की जगह किसी अन्य महिला को खड़ाकर जमीन की रजिस्टरी अपने नाम पर करवा ली। मामले का पता चलने पर पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी बठिंडा को दी। पुलिस की ईओ विंग ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद एक अज्ञात महिला सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:– सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर

पुलिस को शिकायत देकर विधवा प्रभा आरती निवासी दिड़बा मंडी जिला संगरुर ने बताया कि उनकी बठिंडा की अजीत रोड पर उनकी 140 गज जमीन पड़ी थी। जिसकी आरोपित सुमेश गोयल निवासी रामपुरा फूल, एडवोकेट राजिंदर सिंह मक्कड़ निवासी गुरु तेग बहादुर नगर बठिंडा व सुखपाल सिंह निवासी बालियांवाली जिला बठिंडा ने मिलकर एक साजिश के तहत उसकी जगह पर किसी अज्ञात महिला को तहसील दफ्तर में खड़ा कर उसकी गैर मौजूदगी में 140 गज की जमीन आरोपित सुमेश गोयल ने अपने नाम पर करवा ली। जिसका पता उन्हें बाद में चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts