स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जगदीश चन्द्र की याद में समारोह आयोजित
स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जगदीश चन्द्र की याद में समारोह आयोजित
संगरूर, सच कहूँ न्यूज़। Sangrur News: कामरेड जगदीश चन्द्र फ्रीडम फाइटर यादगारी ट्रस्ट रजि. संगरूर की ओर से 'ओबराय निवास ' पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जगदीश चन्द्र और सुरेश रानी की पावन स्मृति में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर वरिंदर गर्ग एम. डी. रेडियोलॉजी, ओ. एस. डी. प्रेसिडेंट पी. जी. आई. एम. ई. आर., यूनियन हेल्थ मिनिस्टर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड प्रेसिडेंट पी. जी. आई. एम. ई. आर. चंडीगढ़, संस्थापक सप्तसिंधु निवेदिता ट्रस्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता रमन गिरधर अध्यक्ष श्री राम सेवा समिति मुक्तसर ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर रविंदरपाल कौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी संगरूर, डॉक्टर विनोद कुमार सीनियर मेडिकल आफिसर कामरेड जगदीश चन्द्र फ्रीडम फाइटर सिविल अस्पताल संगरूर, डॉक्टर एच. एस. बाली सेवानिवृत्त निर्देशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब और डॉ. हरनेक सिंह ढोट सेवानिवृत्त सहायक निर्देशक भाषा विभाग पंजाब शामिल हुए। समारोह का आरंभ अध्यक्ष मंडल द्वारा ज्योति प्रज्वलित करने के उपरांत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम् ' के साथ हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष बलराज ओबराय बाज़ी द्वारा शायराना अंदाज में बखूबी किए गए मंच संचालन के दौरान सुदर्शन भाटिया ने स्वागत किया। पाहुल ओबराय ने ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। डॉ. हरनेक सिंह ढोट सेवानिवृत्त सहायक निर्देशक भाषा विभाग पंजाब ने कामरेड जगदीश चन्द्र के संघर्षमय जीवन के बारे में पत्र पढ़ा और उनके समग्र योगदान का उल्लेख किया।
डॉक्टर रविंदरपाल कौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी संगरूर, डॉक्टर विनोद कुमार सीनियर मेडिकल आफिसर कामरेड जगदीश चंद्र फ्रीडम फाइटर सिविल अस्पताल संगरूर और डॉक्टर एच. एस. बाली सेवानिवृत्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब ने कामरेड जगदीश चन्द्र और सुरेश रानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध होने के लिए कहा। अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान रमन गिरधर अध्यक्ष श्री राम सेवा समिति मुक्तसर ने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मैं इस देशभक्त परिवार की होनहार बेटी सरोज बाला का जीवनसाथी बनकर इस परिवार से जुड़ा। उन्होंने देशभक्ति के रंग में रंगे सफल समारोह के आयोजन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष बलराज ओबराय बाज़ी को बधाई भी दी।
मुख्य अतिथि डॉक्टर वरिंदर गर्ग ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जगदीश चन्द्र और माता सुरेश रानी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों की पावन स्मृति को अपने हृदय में बसाकर रखना भी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि जो सुपुत्र अपने माता-पिता की सेवा करते हैं परमात्मा भी उन पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। ट्रस्ट की ओर से कामरेड जगदीश चन्द्र फ्रीडम फाइटर सिविल अस्पताल संगरूर में अपनी काबिलियत और विनम्रता से बखूबी सेवाएं निभाने वाली शख्सियतों एवं समाजसेवी शख्सियतों को प्रशंसा पत्र और मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष बलराज ओबराय बाज़ी, किरण बाला, डॉ. विश्वजीत सिंह रिक्की, अनुराग ओबराय, जसविंदर कौर ओबराय, अभिषेक ओबराय, पाहुल ओबराय, अनव ओबराय, विक्रम वर्मा, आरती वर्मा, विजय लक्ष्मी जैदका, सुदर्शन भाटिया, शांता रानी और सरोज गिरधर ने मुख्य अतिथि डॉक्टर वरिंदर गर्ग, विशिष्ट अतिथि रमन गिरधर, डॉक्टर रविंदरपाल कौर, डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर एच. एस. बाली और डॉ. हरनेक सिंह ढोट को स्नेह और मोहब्बत से लबरेज सम्मान चिह्न भेंट करके सम्मानित किया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों अमृता भाटिया और ध्रुवी भाटिया द्वारा देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई और हरजोत सिंह द्वारा गिटार पर देशभक्ति के नगमे के साथ हाज़िरी लगवाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर हिमांशु गर्ग, डॉक्टर रजिंदर कौर, डॉक्टर गुरप्रीत कौर, डॉक्टर गीतांशु, डॉक्टर इकबालप्रीत सिंह, डॉक्टर मृदुल, डॉक्टर गुरविंदर सिंह संधू, शिव नारायण वर्मा, दिनेश मोदगिल, संजीव जैदका, बलजिंदर जैदका, अभिनव जैदका, चिंकी जैदका, अंकित भाटीया, रीना भाटीया, वीना मोदगिल, रजनी शर्मा, वीना वर्मा, बी डी अरोड़ा, कमलजीत कौर तथा संतोष ढंड के अलावा नामवर हस्तियां भी उपस्थित थीं। अंत में डॉक्टर विश्वजीत सिंह रिक्की ने सभी का धन्यवाद किया।
Comments