CM Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया पंजाबियों को एक और तोहफा!

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाबियों को एक और तोहफा दिया है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने आज यानि गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले प्रवासी पंजाबियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जोकि ‘पंजाब सहायता केंद्र’ के नाम से है। मुख्यमंत्री मान ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर यह केंद्र पंजाबियों को समर्पित किया। लोगों की सुविधा के लिए यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस केंद्र पर स्टाफ में तैनात युवाओं की अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ पंजाबी पर भी अच्छी पकड़ होगी। इस केंद्र से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी से समझौता किया है।

पंजाब सहायता केंद्र पर ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध | CM Bhagwant Mann

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘पंजाब सहायता केंद्र’ में लोगों को उड़ानों, कनेक्टिंग उड़ानों, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और हवाई अड्डे पर किसी भी अन्य सहायता के संबंध में मदद दी जाएगी। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए पंजाब भवन, दिल्ली में उपलब्धता के आधार पर कुछ कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों और एनआरआई की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 011-61232182 भी जारी किया गया है। CM Bhagwant Mann

Japan Earthquake: भयानक भूकंप के बाद आई सुनामी!

About The Author

Related Posts