सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिवार को बंधाया ढांढस

Published On

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे और उनके परिवार से दु:ख सांझा किया। इस दौरान सीएम मान खुद भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। सरकार हर आरोपित से सख्ती से पेश आएगी। आपको बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से फोन पर बात की और घटना पर दु:ख जताया। बता दें कि सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts