CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान ने आज से एक और टोल प्लाजा बंद करने का किया ऐलान

Published On

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कीरतपुर साहिब-श्री (CM Bhagwant Mann) आनंदपुर साहिब नांगल-ऊना टोल प्लाजा को आज से फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इससे लोगों के रोजाना 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा है कि टोल प्लाजा कंपनी ने कई बार अनुबंध का उल्लंघन किया है, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि हम लोगों के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब-नांगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। लोगों के एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे। कंपनी के 582 दिनों के विस्तार के लिए आवेदन खारिज। कंपनी ने कई बार समझौते का उल्लंघन किया। विवरण जल्द ही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts