नशेड़ियों द्वारा युवक को लूटने का प्रयास, मारपीट कर भागे

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव खुईयां सरवर (Khuian Sarwar) निवासी एक युवक को बीती रात कुछ नशेड़ी किस्म के युवकों ने लूटने का प्रयास किया लेकिन किसी रिश्तेदार के आने पर वह उसे लहुलुहान हालत में घायल कर मौके से भाग गए। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

उपचाराधीन राजिन्द्र पुत्र हुकम चंद ने बताया कि गत रात्रि करीब आठ बजे वह पंचकोसी फाटक के निकट स्थित अपने खेत में चक्कर लगाकर बाईक पर वापिस घर आ रहा था तो रास्ते में खड़े तीन नशेड़ी किस्म के युवकों ने उससे रुपए मांगे जब उसने रुपए देने से मना किया तो उक्त लोगों ने उस पर कापों से हमला बोल दिया। इसी दौरान उसका कोई रिश्तेदार पीछे से आया तो उसे देखकर हमलावर उसे वहीं फेंककर फरार हो गए। Abohar News

घटना के बाद उसके रिश्तेदार ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों के अनुसार उसके सिर पर तीखी वस्तु से हमले के निशान है और उसके सिर पर तीन चार टांके लगे हैं। हमलावरों ने उसकी बाजू भी तोड़ दी है। इधर मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– सुनवाई नहीं होने पर आक्रोशित हुई नर्सेज कर्मचारी, प्रदेशभर में किया प्रदर्शन

About The Author

Related Posts