पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर ईडी का शिकंजा, भेजा समन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर ईडी ने अवैध खनन मामले पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को समन भेजा है। गौरतलब हैं कि पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव से पहले उनके भांजे भूपिंद्र सिंह के ठिकनों पर ईडी की टीम ने 10 करोड़ रुपये सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है आरोप

भूपिंद्र सिंह उर्फ हनी पर आरोप है कि उसने चन्नी के इशारे पर अवैध रेत खनन करवा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है और बदले में करोड़ों रुपये की कमाई की है। ईडी की टीम ने हनी के लुधियाना सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी कर 10 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा हनी के पास से लाखों रुपये कीमत की घड़ियां और अन्य सामग्री बरामद की थी। इसकी पड़ताल के लिए ईडी ने हनी को गिरफ्तार किया था। हनी के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की पड़ताल भी की और इस बात की जानकारी जुटाई कि हनी के पास आखिर 10 करोड़ रुपये कहां से आए। कहीं यह राशि उसने चन्नी की अवैध कमाई के हिस्से के रूप में तो नहीं रखी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts