ई.पी.एफ़.ओ E.P.F.O ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर में करवाया जागरूकता सेमिनार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

संगरूर। (सच कहूँ न्यूज) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से सर्वहितकारी विद्या मंदिर के प्रांगण में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बठींडा के रीजनल कमिश्नर रीना मंडल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर विद्या मंदिर के प्रधान अच्छविंदर देव गोयल व प्रदीप गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। सेमिनार में सर्वहितकारी विद्या मंदिर संगरूर व सर्वहितकारी विद्या मंदिर धुरी के कर्मचारी उपस्थित थे। सेमिनार में उपस्थित सभी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए रीजनल कमिश्नर रीना मंडल ने बताया कि यह सेमिनार ई.पी.एफ़.ओ सदस्यों की जागरूकता हेतु लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी ज़रूरत पढ़ने पर मुख्य सात तरह के एडवांस पी.एफ़ फंड निकलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– भारत से पूरी दुनिया में फैलेगी लेजेंड 1942 की खुशबू

ई नॉमिनेशन पर ज़ोर देते हुए कहा कि सभी सदस्यों को ई नॉमिनेशन ज़रूर करवानी चाहिए। ताकि किसी कर्मचारी की मृत्य होने पर उनका पी.एफ़ और पेंशन का निपटारा पारिवारिक सदस्यों को जल्द से जल्द मिल सके। ई.डी.एल. आई के महत्व को समझाते हुए उन्होंने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों के भविष्य को लेकर पूरा चिंतित रहता है तथा ई.डी.एल.आई में कर्मचारी का कोई भी पैसा काटे बिना उसकी एक साल की सर्विस पूरी होने पर उसकी मृत्यु हो जाये तो उसके वेतन के हिसाब से ढाई लाख से लेकर सात लाख तक की बीमा राशि परिवार को मिलती है। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से सेमिनार में उपस्थित कर्मचारियों को संगठन के विभिन्न विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

विद्या मंदिर प्रबंध समिति द्वारा रीजनल कमिश्नर रीना मंडल व सहायक पी.एफ़ कमिश्नर संगरूर कुलदीप भगत को सम्मानित किया गया। सेमिनार का समापन वन्दे मातरम् से किया गया। प्रबंधक रमेश लाल शर्मा, प्रधानाचार्या सुषमा वालिया की ओर से आएँ अतिथियों का धन्यवाद किया गया। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य सतपाल बांसल, इनफ़ोर्समेंट अधिकारी बठींडा दिनेश कुमार, सहायक मनीश कुमार आदि उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts