Fatehgarh Sahib Police: फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने चोरी और गुम हुए 300 मोबाइल फोन असल मालिकों को सौंपे

Published On

सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी साधनों से मोबाइल ट्रेस कर लौटाए

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी और गुम हुए करीब 70 लाख रुपये मूल्य के 300 मोबाइल फोन बरामद किए। जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोनों को उनके असल मालिकों को सौंपा। शुभम अग्रवाल ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के तकनीकी सैल ने विभिन्न स्थानों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। इनमें 17 आईफोन और 283 एंड्रॉइड फोन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता ह्यसीईआईआरह्ण पोर्टल और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से मिली है। Fatehgarh Sahib News

अपने गुम हुए फोन वापस मिलने पर लोगों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और विशेष धन्यवाद दिया। पुलिस प्रमुख ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित पुलिस सांझ केंद्र जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसे ‘सीईआईआर’ पोर्टल पर भी दर्ज करवाएं। शुभम अग्रवाल ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब पुलिस लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस तरह की मुहिमें भविष्य में भी जारी रहेंगी। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी की कमाई से खरीदी कार की कुर्की कर पीड़ित को दिलाया मुआवज़ा

About The Author

Related Posts