किरयाना दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Published On

पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार | Muktsar News

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Muktsar News: शहर के जलालाबाद रोड पर एक किरयाना की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। किरयाना दुकान के मालिक पवन कुमार निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे उनके पास एक जानकार का फोन आया कि आपकी दुकान के अंदर आग लग हुई है। जैसे उसने फोन सुना तो तुरंत दुकान पर पहुंचा और देखा की दुकान के अंदर आग लगी हुई। दुकान मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से शटर खोला और लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बादे आग पर काबू पा लिया गया। Muktsar News

लेकिन तब तक दुकान में सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि दुकान में स्टेशनरी, बेकरी का सामान, कोल्ड ड्रिंक और अन्य फर्नीचर अंदर ही जलकर राख हो गया। इसके अलावा दुकान में रखे बड़े-बड़े महंगे फ्रीजर भी जल गए। दुकान के मालिक पवन कुमार ने कहा कि इस आगजनी से उसका करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है कि उन्हें फिर से कारोबार चलाने के लिए आर्थिक मदद दी जाए। फिलहाल दुकान के अंदर आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– अज्ञात चोर ने बाइक पर रखा नकदी से भरा थैला चुराया, हड़कंप

About The Author

Related Posts