बठिंडा में चार कोरोना मरीजों की मृत्यु

Published On

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में यहां आज चार कोरोना मरीजों ने सुबह दम तोड़ दिया जिससे बठिंडा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 357 तक पहुंच गई है। एक कोरोना मरीज ने सड़क पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया। स्थानीय प्रताप नगर निवासी पुनीत कुमार को गत 28 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर पुनीत को उसका भाई सिविल अस्पताल ले गया लेकिन अस्पताल के बाहर पहुंचते ही वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय खालसा मिशन अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज विपिन कुमार(48) ने शनिवार सुबह लगभग पांच बजे दम तोड़ दिया। विपिन को गत 28 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पावर पावर हाउस रोड स्थित सिद्धू अस्पताल में भर्ती भुच्चो मंडी निवासी कोरोना मरीज विकास कुमार(32) की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। विकास गुर्दा रोग से भी पीड़ित थे। इसी तरह गणेशा बस्ती निवासी महिला राज गर्ग(60) न्यू सिटी अस्पताल में सुबह कोरोना से जंग हार गईं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts