चोर गिरोह के चार व्यक्तियों को सीआईए स्टाफ जैतो ने किया गिरफ्तार

Published On

एक कार और पांच बाइक भी किए बरामद | Faridkot News

जैतो (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Jaitu News: जिले के सीआईए स्टाफ ने एक वाहन चोर गिरोह का पदार्फाश किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्य बठिंडा और फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक ऑल्टो कार सफेद रंग की और 5 बाइक बरामद हुई हैं। बाजाखाना थाने में दर्ज मुकदमे में सीआईए स्टाफ के एएसआई जसकरण सिंह ने बताया है कि वह पुलिस टीम के साथ जैतो से बाजाखाना के बिजली ग्रिड के पास पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कार चोरी करने के आदी हैं, और अब भी एक चोरी की कार बेचने की फिराक में बाजाखाना के स्टेडियम में बैठे हैं। Faridkot News

स्टेडियम से बठिंडा जिले के गांव खेमुआणा निवासी बूटा सिंह पुत्र अमृतपाल सिंह, पवनप्रीत सिंह उर्फ पवन पुत्र तारा सिंह, दीप सिंह उर्फ कट्टा पुत्र हरगोबिंद सिंह और फरीदकोट के गांव कोठे नानकसर निवासी नवदीप सिंह विक्की उर्फ गुरशरण पुत्र जसवीर सिंह को चोरी की कार सहित काबू किया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य 5 बाइक भी बरामद हुई। आरोपितों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि पता चल सके कि उन्होंने कहां-कहां से कितने वाहन चुराए और किन्हें बेचा। Faridkot News

यह भी पढ़ें:–  Bus Accident: पीआरटीसी की सवारियों से भरी बस पलटी

About The Author

Related Posts