बेकर्स पर गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published On

एनआरआई के घर पर भी की थी बदमाशों ने फायरिंग

  • एक 32 बोर का पिस्टल मैगजीन सहित बरामद

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ludhiana News: लुधियाना में बीते दिन राजगुरू नगर स्थित सिंधी बेकर्स पर गोलियां चलाने वाले दो गैंगस्टरों का मोगा पुलिस ने देर रात एनकाउंटर कर पकड़ लिया है। एक बदमाश की दाएं पैर पर गोली लगी है। एक चोट लगने से चोटिल है। दोनों गैंगस्टरों को देर रात मोगा स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मोगा पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। Ludhiana News

जानकारी मुताबिक थाना सिटी मोगा के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे। Ludhiana News

गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया। गैंगस्टरों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता निवासी आरा बहोना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजीन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ। दूसरे लुटेरे का नाम विकास कुमार उर्फ कासा निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– डीसी के जाली हस्ताक्षर करने के मामले में क्लर्क गिरफ्तार

About The Author

Related Posts