करवा चौथ पर लगाया गया मेहंदी का स्टाल

Published On

महिलाओं को लगाई गई निशुल्क मेहंदी

चंडीगढ़( एम के शायना)। पति की दीघार्यु के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता है और इस त्योहार को लेकर बाजार में रौनक भी देखते ही बनती है। ज्वेलरी शॉप हो, ब्यूटी पार्लर हो और या फिर कॉस्मेटिक शॉप्स, हर शाप पर महिलाओं को खरीददारी करते देखा जा सकता है। करवा चौथ पर साज श्रृंगार को लेकर महिलाएं कुछ ज्यादा ही सजग दिखती हैं। आकर्षक और मन लुभावन ड्रेस हो या गहनें, महिलाओं का उत्साह देखने लायक होता है। वहीं करवा चौथ व्रत पर महिलाओं में डिजाइनर और आकर्षक मेहंदी लगवाने का क्रेज भी देखते ही बनता है । इसी को देखते हुए सेक्टर 24 स्थित शहर की विख्यात कॉस्मेटिक शॉप ओंकार मार्केटिंग ने भी महिलाओं के लिए अपनी शॉप के सामने मेहंदी के स्टाल लगा दिए हैं। इन स्टाल पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई जा रही है। मेहंदी लगाने के लिए प्रशिक्षित मेहंदी लगाने वाली लड़कियों को बिठाया गया है।

इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए ओंकार मार्केटिंग के ओनर रविंदर सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष और इस बार भी करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर स्टाल लगाए गए हैं। 11 और 12 अक्तूबर को लगाए गए इन मेहंदी स्टाल के लिए उन्होंने स्लम एरिया से गरीब परिवार की 10 मेहंदी एक्सपर्ट लड़कियों को मेहदी लगाने के लिए बिठाया है। महिलाओं के हाथों में मेहंदी निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी शॉप से खरीदारी करने वाले सभी ग्राहकों को उपहार भी दिए जा रहे हैं। ये आफर पिछले कई दिन से चल रहे हैं। वही सच कहूं संवाददाता से बातचीत करते हुए तनिष्का ने बताया कि क्रोना काल के लंबे अरसे के बाद करवाचौथ को लेकर हम सब में बहुत उत्साह है और हम खुशी-खुशी इस व्रत को रखने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – बर्फबारी से चमके पहाड़ मैदानी इलाकों में बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts