लुधियाना: क्रिकेट खेल रहे दो गुटों में खूनी झड़प, एक कोमा में

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना में क्रिकेट खेल रहे दो गुटों में हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। 2 लोग पीजीआई में दाखिल है जिसमें एक युवक कोमा में चला गया है। बताया जा रहा है कि ये झगड़ा बल्लेबाज को आउट देने पर शुरू हुआ। मामला तब ज्यादा बिगड़ गया जब गेंदबाजी कर रहे युवक ने कहा कि मैच को ड्रा कर देते हैं। बैटिंग कर रहे खिलाड़ियों ने दूसरी टीम पर हमला कर दिया और युवक को बुरी तरह से पीटकर घायल किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। थाना जमालपुर के एसएचओ विक्रम जीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतें आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts